बिंदुबासिनी हॉल्ट पर 8वें आईबीएस का सफल कमीशनिंग
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने तिलडांगा और बोनिडांगा स्टेशनों के बीच न्यू फरक्का-बोनिडंगा डबल लाइन सेक्शन में स्थित बिंदुबासिनी हॉल्ट पर 8वें इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) का सफल कमीशनिंग किया। यह कार्य बुधवार को 4.5 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में पूरा किया गया। रेलवे के अनुसार इससे रेलखंड में लाइन क्षमता के साथ परिचालन दक्षता और संरक्षा में वृद्धि होगी। रेलवे के मुताबिक पूरे कार्य के दौरान ट्रेन परिचालन में कोई व्यवधान नहीं हुआ। मालदा मंडल के अनुसार बिंदुबासिनी में आईबीएस की कमीशनिंग से रेल परिचालन की लाइन क्षमता, विश्वसनीयता, संरक्षा और दक्षता को और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.