रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बिंदुखेड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गांव में टशन दिखाने और विवाद के चलते लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से हथियार लेकर जा रहा था। गुरुवार रात एसआई दीपक बहुगुणा पुलिस कर्मियों के साथ बिंदुखेड़ा क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिली कि सुखदेव उर्फ फतेह नाम का युवक रायपुर की तरफ जा रहा है और उसके पास तमंचा भी है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पीछा कर पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ फतेह पुत्र जीत सिंह बताया। बताया कि तमंचा उसका है और उसने यह पांच हजार रुपये में खरीदा था। कुछ दिन पूर्व गांव में उसका विवाद हुआ था। जिसे धमकाने के लिए वह तम...