रामनगर, जनवरी 11 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार को वन अधिकार कानून को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को वन अधिकार कानून के तहत राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में बिंदुखत्ता, दानीबंगर, प्रतापपुर, सुल्ताननगरी एवं बागजाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया। जिसमें वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के एडवोकेट तरुण जोशी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिव भुवन भट्ट समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.