हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। वन अधिकार संगठन बिंदुखत्ता ने राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 'जन-जन की सरकार कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार' शीर्षक से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत चार और पांच मई को शहीद स्मारक पर क्रमिक अनशन और छह मई को जनसभा आयोजित की जाएगी।गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बिंदुखत्ता के लोग पीढ़ियों से यहां निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद आज तक उन्हें राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के निवासी वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत पात्रता पूरी करते हैं, लेकिन मामला लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान दौरान बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। संगठन अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, उपा...