रुद्रपुर, अगस्त 19 -- शांतिपुरी, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर 15 अगस्त से शुरू हुई जनजागरण पदयात्रा बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रही। भादो की तेज धूप और उमस के बावजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने पदयात्रा में भाग लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों को आंदोलन से जुड़ने के लिए जागरूक किया। पदयात्रा मां हाटकालिका मंदिर, इंदिरा नगर-2 से शुरू होकर इंदिरानगर गब्दा के मंदिर में संपन्न हुई। वन अधिकार संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, राज्य आंदोलनकारी और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यहां ग्रामीणों से बिंदुखत्ता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए हर परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजस्व ग्राम का दर्जा केवल प्रशासनिक मांग नह...