हल्द्वानी, मई 4 -- लालकुआं। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन, बिंदुखत्ता के संयुक्त तत्वावधान में क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। शहीद स्मारक, बिंदुखत्ता में आंदोलन के पहले दिन विभिन्न सामाजिक वर्गों, पूर्व सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। क्रमिक अनशन में अर्जुन नाथ गोस्वामी अध्यक्ष, वन अधिकार समिति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, मोहिनी मेहता, ममता बिष्ट, प्रकाश उत्तराखंडी, ललित कांडपाल, विक्की पाठक, पूरन सिंह परिहार राज्य आंदोलनकारी, बलवीर सिंह रावत, कुंवर सिंह पवार पूर्व सैनिक एवं भूपेश जोशी शामिल रहे। यह क्रमिक अनशन दो दिन तक जारी रहेगा। इसके बाद जनसभा की जाएगी।वन अधिकार संगठन के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.