बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल
रुद्रपुर, मई 23 -- शांतिपुरी, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की मुहिम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 'जन-जन की सरकार कब आएगी, बिंदुखत्ता के द्वार' कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। शनिवार को वनाधिकार संगठन की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं 'बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम' प्रिंट की टी-शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। 4, 5 और 6 मई को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को वनाधिकार अधिनियम-2006 और राजस्व ग्राम के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, ताकि नई पीढ़ी भी आंदोलन से जुड़कर अपनी भागीदारी निभा सके। कार्यक्रम में बिंदुखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.