बिंदुखत्ता में 13-14 को होगी भाकपा राज्य कमेटी की बैठक
हल्द्वानी, जून 11 -- लालकुआं। भाकपा (माले) उत्तराखंड राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक 13 और 14 जून को बिंदुखत्ता स्थित दीपक बोस भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका, किसान-मजदूर आंदोलनों तथा बिंदुखत्ता-बागजाला समेत वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए संयुक्त आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार, पुलिसिया दमन और दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक में पार्टी के राज्य प्रभारी संजय शर्मा, राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.