हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिंदुखत्ता में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने बुधवार को सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मूल रूप से बागेश्वर के समा गांव निवासी केशर सिंह परिवार के साथ बिंदुखत्ता कालिका मंदिर के पास रहते हैं। वह पूर्व में घर के पास ही एक परचून की दुकान चलाते थे। कुछ समय पहले से वह दुकान का काम छोड़कर दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं। उनकी पत्नी यहीं के एक निजी स्कूल में स्टाफ वर्कर है, जहां उनका बेटा विक्रम सिंह (16) 11वीं की कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह विमला बच्चों के लिए नाश्ता बना कर स्कूल चली गई। इसके बाद विक्रम और उसकी 14 वर्ष की छोटी बहन ने नाश्ता किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.