हल्द्वानी, मार्च 15 -- लालकुआं। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बिंदुखत्ता के कार रोड चौराहे पर खाली गैस सिलेंडरों के साथ किया। सभी उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि रसोई गैस संकट से आम जनता परेशान है। सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए। वक्ताओं ने गैस, पेट्रोल व डीजल पर करों में कटौती कर गरीब व मध्यम वर्ग को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, गोविंद जीना, बिशन दत्त जोशी, आनंद दानू, नैन सिंह कोरंगा, प्रमोद कुमार, वीरभद्र भंडारी, गोपाल गड़िया, उमेश बैठा, गोलू, अजय पाल, भगवती व आयशा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.