बिंदुखत्ता में किसान महासभा का सदस्यता अभियान शुरू
हल्द्वानी, मई 13 -- लालकुआं, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा बिंदुखत्ता कमेटी ने इंद्रानगर प्रथम से सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें राजस्व गांव, गौला तटबंध, लावारिस गोवंश, प्रदूषित जल, मगरमच्छों से राहत और बदहाल सड़कों के मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी और किशन सिंह बघरी ने भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों पर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। महासभा ने अभियान के तहत 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, निर्मला शाही, त्रिलोक राम, खीमनाथ गोस्वामी, शांति देवी मनराल, हरी देवी, विमला देवी, कमला मेहरा, अनीता बिष्ट, ज्योति, खगोती देवी, दीपा दुबड़िया, बिशन सिंह बिष्ट और कंचन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.