बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर वनाधिकार समिति ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। समिति ने 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति से स्वीकृत सामुदायिक दावे के आधार पर शीघ्र अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया। मंगलवार को लालकुआं तहसील के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा गया कि बिंदुखत्ता के 32 वन ग्रामों के 11,703 परिवारों का सामुदायिक दावा जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत कर शासन को भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.