बिंदुखत्ता के लाल ने माउंट कुन पर फिर फहराया तिरंगा
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंद्रानगर-2 निवासी एवं 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार भरत सिंह रावत ने एक बार फिर 7077 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर तिरंगा फहराया है।भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान के तहत झांस्कर रेंज, जिला झांस्कर (केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख) स्थित माउंट कुन का अभियान 14 जुलाई को बेस कैंप से शुरू हुआ। कठिन मौसम, बर्फीली ढलानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए 17 जुलाई को सुबह 8:25 बजे अभियान दल ने सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार (एसएम) ने किया। दल में तीन जेसीओ, आठ अन्य सैनिकों सहित कुल 28 पर्वतारोही शामिल रहे।भरत सिंह ने पहली बार 18 जुलाई 2023 को माउंट कुन पर तिरंगा फहराया था। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.