सासाराम, मार्च 1 -- सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के पटेल धर्मशाला सभागार में रविवार को जदयू रोहतास के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें बिंदा चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के लिए दो लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र ना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिस कारण अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...