देहरादून, मई 21 -- देहरादून। चकराता रोड स्थित बिंदाल पुल के पास गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब फुटपाथ पर वर्षों से मिट्टी के बर्तन बेच रहे कुम्हारों को हटाने पहुंचे सेना के जवानों का स्थानीय लोगों और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता से विवाद हो गया। मौके पर काफी देर तक तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना की ओर से फुटपाथ खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान वहां रोजी-रोटी चला रहे कुम्हार परिवारों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर पहुंचे पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने सेना के अधिकारियों और जवानों से बातचीत करते हुए कहा कि यह लोग वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं और अचानक हटाने से उनका रोजगार प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- बोले वार्ड 99 में 30 हजार की आबादी का कचरा ढो रहीं महज छह गाड़ियांविवाद का मुख्य ...