बिंदाल नदी किनारे सुरक्षा कार्य करे नगर निगम
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। बस्ती बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर बिंदाल नदी के आसपास बसी बस्तियों की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बताया कि गत वर्ष अगस्त और सितम्बर 2025 में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ से नदी किनारे बसे कई मोहल्लों को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन टूटे पुश्तों का अब तक पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है।ज्ञापन में नदी किनारे टूटे पुश्तों के निर्माण, नदी की सफाई, मलिन बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित सफाई व दवा छिड़काव कराने, बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने की मांग की गई। मेयर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विप्लव अनन्त, नितेश रंजन और शहनाज शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.