जामताड़ा, फरवरी 11 -- बिंदापाथर में युवक का पेड़ से लटका शव बरामद बिंदापाथर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारहघरिया गांव के पास बुधवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के दलबेड़िया निवासी 27 वर्षीय मनोज राय के रूप में हुई है। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या की कोई साजिश। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ताकि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.