मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदवारा इलाके में बीते 23 जनवरी को दो घरों में हुई भीषण चोरी की घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित मिलिंद कुमार सिंह के घर से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना को लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़ित परिवार में गहरी निराशा है। पुलिस का दावा- मानवीय व तकनीकी जांच जारी: कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने बताया कि, मामले में लगातार छापेमारी की जा रही है। मानवीय सूत्रों और तकनीकी जांच के आधार पर अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि, चोरी जिस घर में हुई, वह प्रथम तल पर और गांव के बीचोबीच स्थित है, जिससे जांच कुछ पेचीदा ह...