बिजनौर, मार्च 20 -- नूरपुर। चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी शुक्रवार को तीसरे दिन 50 घंटे बाद भी जारी रही। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को मिल परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि, गन्ने की पेराई जारी रही। बुधवार सुबह छह बजे के बाद चांगीपुर स्थित बिंदल ग्रुप की शुगर मिल एवं डिस्टिलरी यूनिट में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की थी जो शुक्रवार की शाम तक जारी रही। ग्रुप के सभी फैक्ट्री व दफ्तरों में एक साथ छापेमारी की गई थी। बुधवार सुबह छह से अधिक गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे अधिकारी मिल परिसर में दाखिल हुए थे। वहां पहुंचते ही प्रशासनिक भवन में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए थे। टीम ने शुगर मिल, डिस्टलरी के अकॉउंट व अन्य संबंधित कागजात अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.