मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर आयकर विभाग ने मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड (बीपीएमएल) समूह के खिलाफ 18 मार्च को तलाशी एवं जब्ती अभियान शुरू करते हुए करवाई की है। कई परिसरों पर कार्रवाई के तहत मुजफ्फरनगर और बिजनौर स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों और निदेशकों के आवासों की जांच चल रही है।सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक जांच में विभाग को तीन करोड़ रुपये से अधिक नकदी और करीब 15 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं। साथ ही कागज उत्पादन से जुड़े कारोबार में लगभग 50 करोड़ रुपये की संदिग्ध या फर्जी खरीद के संकेत मिले हैं। गन्ने की खोई (बैगास) समेत अन्य कच्चे माल की अघोषित खरीद भी सामने आई है। जांच में कागज की अघोषित बिक्री के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा समूह द्वारा धारा 80 आईए के तहत करीब 171.3 करोड़ रुपये की कटौती का ...