फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। बिंदकी नगर में बढ़ते सड़क हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए नई वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 17 मई 2026 की रात आठ बजे से प्रभावी होगी। आदेश के अनुसार बिंदकी नगर के मुख्य बाजार और अंदरूनी मार्गों में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश चौबीसों घंटे प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने बताया कि मुरादीपुर से बिंदकी बाईपास होते हुए ललौली की ओर केवल खाली भारी वाहन ही जा सकेंगे। वहीं बांदा और ललौली की तरफ से आने वाले सभी भरे हुए भारी वाहनों को बिंदकी से चौडगरा मार्ग होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नई व्यवस्था से नगर में जाम की स्थिति कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन ...