बिंजय नदी में मिला नवजात का शव
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। सिरकासाई के समीप बिंजय नदी से सोमवार की सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नवजात का शव नदी में बहते हुए किनारे पर आकर फंस गया था। सुबह मछली पकड़ने गए कुछ युवकों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने नदी से नवजात के शव को बाहर निकालकर किनारे रखा। लोगों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को नदी में फेंक दिया गया होगा। लोगों ने मामले की जानकारी वार्ड पार्षद गौतम रवानी पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर बिंजय नदी में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी बाद में स्थानीय लोगों ने शव को नदी के किनारे ही मिट्टी खोदकर दफना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.