पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद कर शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए विशेष ध्यान रखें। ताकि छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो सके। पठन-पाठन का कार्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समय सारिणी के अनुसार करें, जिससे शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। डीएम और एसपी ने रसोईघर एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता देखी, जिस पर डीएम ने वार्डन को हरी सब्...