पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक किया गया। हब से जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह व चाइल्ड लाइन से सुपरवाइजर नीतू चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया और प्रशिक्षण के दौरान विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने के बारे में बताया गया। महिला कल्याण विभाग से जय श्री सिंह व नीतू चौहान द्वारा सभी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर , 112 पुलिस सहायता नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर , चाइल्डलाइन एवं डीसीपीयू की टीम उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.