शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- शाहजहांपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। नियमित निरीक्षण नहीं होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। अब एक अक्टूबर से विशेष अभियान चलाकर अधिकारियों को कस्तूरबा विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान अधिकारी केवल अभिलेख और व्यवस्थाएं देखकर लौट नहीं सकेंगे, बल्कि विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं से सीधे संवाद भी करना होगा। उनसे भोजन, पढ़ाई, सुविधाओं, सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। छात्राओं की ओर से कोई शिकायत मिलने पर उसके समाधान की स्थिति भी देखी जाएगी। यह भी पढ़ें- केजीबीवी के निरीक्षण में लापरवाही बरत रहे शिक्षाधिकारी निरीक्षण में साफ-सफाई, भोजन, आवास, स...