बा विद्यालय में छात्राओं को मिलेगी आधुनिक शिक्षा और सुरक्षा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। जिले में संचालित एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट स्तर तक कर दिया गया है। अब यहां 12 वीं तक कक्षाएं संचालित होंने लगी हैं। इससे क्षेत्र की बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। कमालगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उच्चीकृत कराया गया है। विद्यालय में 3 छोटे और 4 बड़े कक्षा कक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी की अलग अलग तीन लैब भी बनाई गई हैं। इससे छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने में मदद मिलेगी। सबसे बड़ी बात है कि इस विद्यालय में अभी तक आठवें तक की ही कक्षाएं संचालित होती थी लेकिन अब इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.