बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ बड़कऊ वर्मा और विशिष्ट अतिथि एआरपी राहुल उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए बच्चों के अंदर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय नीरज, पूजा, गुड़िया रानी, मिथिलेश, शशिलता, महेंद्र कुमार, राजू उपाध्याय, रेनू वर्मा आदि उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...