लखनऊ, जुलाई 20 -- - राहत आयुक्त कार्यालय का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और आमजन की आजीविका की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय के साथ काम करते हुए प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध सहायता पहुंचाई जाए।

कम वर्षा और अतिवृष्टि की चुनौती मुख्यमंत्री सोमवार को प्रदेश में अनियमित वर्षा से उत्पन्न दोहरी चुनौती, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सूखे की आशंका और अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक जिले की स्थिति अलग-अलग है, ...