बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एसडीओ ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण
अररिया, जून 15 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। संभावित बाढ़ से पूर्व तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार को एडीएम आपदा नवनील कुमार और फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने नगर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान जलनिकासी व्यवस्था, नालों की स्थिति, जलजमाव वाले क्षेत्रों तथा बाढ़ के दौरान संभावित प्रभावित स्थलों का जायजा लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सायरा नगर स्थित सायफन का विशेष रूप से अवलोकन किया जहां जलकुंभी की समस्या बनी रहती है तथा जो सीताधार के जल निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद टीम कूढ़ेली, देवरा बाबा कॉलेज रोड तथा किरकिचिया क्षेत्र में नप क्षेत्र से बहने वाले पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.