बाढ़ से निपटने के लिए 15 जून तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में की। उन्होंने सभी विभागों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप समस्त तैयारियां 15 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को समस्त बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं 15 जून से पूर्व पूर्ण करने, बांधों की मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से कराने तथा लंबित टेंडर प्रक्रियाओं का शीघ्र निस्तारण कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त तहसीलों को बाढ़ चौकियों, नावों, नाविकों एवं लाइफ जैकेट सहित आवश्यक संसाधनों की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। नाव एवं नाविकों का सत्यापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.