बाढ़ से टापू बना सुंदरनगर गांव, पलायन तेज हुआ
बाराबंकी, जुलाई 23 -- सूरतगंज, संवाददाता। नेपाल से लगातार पानी छोड़ जाने के चलते तराई क्षेत्र के सुंदरनगर गांव टापू में तब्दील हो गया है। आस पास के करीब आधा दर्जन गांवों के किनारे तक पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित हो गया। रात 12 बजे से गांव में पानी भरने की सूचना से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। लोग रात को ही गृहस्थी का सामान ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। दोपहर तक नाव की व्यवस्था प्रशासन नहीं करा सका, तो बाढ़ पीड़ित सिर पर अनाज की बोरियां रख पलायन करने को मजबूर दिखे। एक माह से बाढ़ से राहत कार्यों की चल रही तैयारियों की पोल पहले ही दिन खुल गई। गुरुवार को गिरिजा व शारदा बैराज से छोड़े गए 2.61 लाख क्यूसेक पानी शुक्रवार को क्षेत्र में और तबाही मचा सकता है. यह भी पढ़ें- Basti News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, गांवों पर बढ़ा खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.