अररिया, मई 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शनिवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली गई।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में वर्षा मापक यंत्रों की कार्यशीलता एवं वर्षापात आंकड़ों के नियमित प्रेषण, नावों की मरम्मत, पॉलिथीन शीट की उपलब्धता, महाजाल एवं लाइफ जैकेट की स्थिति, गोताखोरों का प्रशिक्षण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, नाविकों के लंबित मजदूरी एवं भाड़ा भुगतान, खोज-बचाव एवं राहत दलों का गठन, शरण स्थलों की पहचान, तटबंधों की सुरक्षा, संचार योजना, इंडस्ट्रियल सायरन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन, बाढ़ प्...