दरभंगा, अगस्त 7 -- दरभंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने स्पेशल मेंशन के माध्यम से राज्यसभा में बिहार की बाढ़ एवं कटाव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाली नदियों में अत्यधिक जल प्रवाह तथा लगातार बढ़ती गाद के कारण हर वर्ष बाढ़ की स्थिति और अधिक भयावह होती जा रही है। परिणामस्वरूप हजारों गांव जलमग्न हो जाते हैं। लाखों परिवारों को घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ती है तथा किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो जाती हैं। बाढ़ से सड़क, पुल, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, बिजली एवं पेयजल आदि को भी भारी क्षति पहुंचती है। बाढ़ के बाद जलजनित रोग भी फैलते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक, समन्वित एवं दीर्घकालिक रणनीति अपनाना समय की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...