बाढ़ राहत शिविर में पीएसी जवानों से मारपीट
प्रयागराज, जून 30 -- हनुमान घाट पर पीएसी के बाढ़ राहत शिविर में चारपहिया वाहन सवार अज्ञात लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि राहत शिविर का टेंट और नाव को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों के साथ मारपीट की गई। शिवकुटी पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पीएसी पोस्ट प्रभारी अश्वनी राय की तहरीर के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे तीन महिला समेत दस लोग अलग-अलग वाहनों से हनुमान घाट पहुंचे। आरोपियों ने बाढ़ राहत शिविर का टेंट उखाड़ना शुरू कर दिया। ड्यूटीरत सिपाही शशिप्रकाश और अनिल चौहान ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद राहत कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली नाव को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिवकुटी के कार्यवाहक था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.