बाढ़ में 16 गांवों की 10 हजार आबादी हुई प्रभावित
चित्रकूट, सितम्बर 1 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में बाढ़ से रामघाट समेत 16 गांवों की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में तेजी पकड़ी है। प्रभावित गांवों में कर्वी नौ, मानिकपुर एक व राजापुर तहसील क्षेत्र के छह गांव शामिल है। मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचे कमिश्नर अजित कुमार व डीआईजी राजेश एस ने रामघाट में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। दोनो अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से धैर्य और संयम बरतने पर जोर दिया। कहा कि प्रशासन की तरफ से उनकी मदद की जा रही है। क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- दो दिन बाद फिर उफनाई मंदाकिनी, खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंचा पानी; प्रशासन अलर्ट डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावितों को 14568 लंच पैकेट बांटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.