मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- साहेबगंज। हुस्सेपुर पचरुखिया, दोबंधा, नया टोला में मंगलवार को राजद नेता साहू भूपाल भारती ने राहत सामग्री बांटी। भारती ने कहा कि बाढ़ से प्रखंड के दर्जनों गांव प्रभावित है। फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। पशुचारा का घोर अभाव है। सामुदायिक रसोई का संचालन नहीं हो रहा है। साहेबगंज और पारू के दर्जनों गांव के हजारों परिवार प्रभावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...