खगडि़या, सितम्बर 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गंगा एवं गंडक नदी का जल स्तर तेजी से घट गया है। बाढ़ के जमा पानी के दुर्गंध से बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोग बीमार हो रहे हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो को महामारी फैलने की चिंता सताने लगी है, लेकिन प्रशासनिक समुचित सुविधा नदारद है। पिछले पांच दिनों में गंगा एवं गंडक नदी का जल स्तर काफी घट गया है।

सड़ांघ मार रहे पानी के दुर्गंध से बाढ़ पीड़ितों को हो रही परेशानी बाढ़ प्रभावित इलाके में जमा बाढ़ के पानी की दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी घटने पर घर के आसपास गढ्ढे में जमा पानी सड़कर दुर्गंध देने लगा है। दुर्गंध से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंगा का जल स्तर घटने से रामपुर और बोरना के निचले इलाके में बसे परिवारों की चिंत...