चित्रकूट, सितम्बर 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बाढ़ आपदा राहत कार्यक्रम के के तहत पहाड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। शिक्षक संघ पिछले एक सप्ताह से लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राहत किट वितरित कर रहा है।कंपोजिट विद्यालय ब्योहरा में संघ के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला व ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी अमित पांडेय ने शिक्षकों के साथ ब्योहरा गांव के लगभग 58 बाढ़ प्रभावितों को राहत किट उपलब्ध कराई। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि डीएम व बीएसए ने नकद धनराशि का सहयोग न कर खुद अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों के यहां जाकर उनकी मदद करने पर जोर दिया था। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बाढ़ पीड़ितों ने सर्वे में लगाया धांधली का आरोप, डीएम से शिकायत फलस्वरुप जिले के शिक्षकों से सहयोग लेकर लगातार एक सप्ताह से भोजन व क...