चित्रकूट, सितम्बर 14 -- चित्रकूट। जिले में मंदाकिनी, बाल्मीकि व बरदहा नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद को लेकर विभिन्न संगठन लगातार मदद के लिए आगे आ रहे है। पिछले एक सप्ताह से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पीड़ितों को राहत किट पहुंचा रहा है। रोजाना प्रभावित गांवों में शिविर लगाए जा रहे है। यूपी-एमपी इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर आई थी। सर्वाधिक मंदाकिनी में आए जलप्रलय से धर्मनगरी में रहने वाले लोगों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण अंचलों में बाढ़ व बारिश के चलते करीब दो हजार लोगों के कच्चे मकान गिरे है। लोगों की गृहस्थी जलमग्न होकर बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गई है। करीब 39 गांवों में लगभग 15 हजार से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे कर प्रभावितों को राहत प्रदान की जा रही है। वहीं दूसरी ओर...