बलरामपुर, सितम्बर 20 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग टीम ने गांव में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण करके दवा वितरण किया। सभी को क्लोरीन की गोली व ओआरएस की पैकेट दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अवगत कराया की सभी लोग पानी को उबालकर पिएं, जिससे संक्रमण रोगों का खतरा न बढ़े। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मैटहवा मे स्वास्थ्य विभाग टीम के डॉ मनीष प्रताप सिंह व डॉ तैफैल व अन्य कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। सभी का निशुल्क प्रशिक्षण कर दवाएं वितरण कर बीमारियों से बचाव व उनसे निपटने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.