खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अभी से मॉनीटरिंग करें। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान सोमवार को कही। डीएम ने कहा कि अभी से ही बांधों क ी निगरानी करना शुरु करें। खासकर रैनकट व बांधों पर विभिन्न जगहों पर बने रास्ते को भी दुरुस्त करें। कहा कि मानसून आने से पूर्व सभी प्रकार की तकनीकी कार्यों को पूरा करें। जहां जरूरत हो वहां पर कार्य शुरु करवाएं। क्योंकि जलस्तर वृद्धि ढाई माह के बाद होना शुरू होगा। वहीं बाढ़ के दौरान जरूरत के सामानों के आपूर्ति के लिए टेंडर की कार्ययोजना तैयार करें। जिससे निर्धारित समय पर टेंडर निकाला जा सके। वहीं विभिन्न प्रकार के डाटा संकलन करने की भी बात कही। बैठक में आपदा एडीएम विजयंत, आपदा प्रभारी रिया सिंह, जिला योजना पदाधिकारी, बाढ़ प्रमंडल वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.