बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी, संवाददाता। सरयू नदी की बाढ़ से ग्रस्त लोगों के लिए इस बार प्रशासन ने राहत व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी की है। पीड़ितों को अब सिर्फ राहत किट ही नहीं, बल्कि दो समय का भोजन और सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा। बच्चों को फल और बुजुर्गों को प्रतिदिन एक गिलास दूध मिलेगा, ताकि बाढ़ के कठिन दिनों में लोगों का जीवनयापन और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें। जिले के रामनगर, सूरतगंज, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर ब्लाक हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। करीब 45 से 50 गांवों की हजारों आबादी महीनों तक प्रभावित रहती है। इसी को देखते हुए इस बार राहत शिविरों और आपदा प्रबंधन को पहले से अधिक मजबूत किया जा रहा है。

राहत सामग्री की तैयारी जिला पूर्ति अधिकारी डा. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस वर्ष राहत किट में 26 प्रकार की सामग्री दी ...