बाराबंकी, मई 10 -- रामनगर। जिले के बाढ़ कार्य खंड द्वारा अपने डिविजन से संबंधित बांध बचाव के लिए चल रही 13 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। इसमें नौ पर प्रगति बेहतर है बाकी पांच का कार्य काफी सुस्त है। जिससे बाढ़ तक कार्य पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। अधिकारियों व ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा बाढ़ पीड़ितों को भुगतना पड़ सकता है।

बांध कटान और परियोजनाएँ सीतापुर बार्डर से निकल कर तहसील रामनगर के पुरैना तक कुल 55 किमी बांध पिछली बाढ़ में कई जगह सरयू नदी के कटान की जद में आ गया था। उसी के बाद बांध बचाव की कई परियोजनाएं बनी थी, जिन पर अब काम हो रहा है। किमी 22 पर तीन ठोकरे बन रहीं हैं, जिनमें एक नंबर ठोकर की मिट्टी पटाई का कार्य पूरा हो चुका है। तेजी से कार्य होकर दो लेयर बोल्डर से बांध की नोज बन चुकी है तथा तीसरी लेयर बन रही है। बगल की द...