फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- शमसाबाद, संवाददाता। तराई क्षेत्र में गंगा का कहर बरपने के साथ ही अब लोगों के लिए और मुसीबत बढ़ गयी है। बाढ़ का पानी भरने से दस गांव की बिजली बंद कर दी गयी है। हुसैनपुर तराई के फीडर चंपतपुर के अंतर्गत पाल का नगला, सरपंच की मडैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर सहित दस गांव की बिजली बंद कर दी गयी है। जेई जुनैद आलम ने बताया कि बाढ़ के चलते संभावित खतरे को देखते हुये बिजली बंद की गयी है। जब तक बाढ़ का पानी वापस नहीं लौटेगा तब तक बिजली चालू नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आईटीआई और फायर स्टेशन के पास पहुंचा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...