प्रयागराज, अगस्त 29 -- थरवई विद्युत उपकेंद्र के करीब बाढ़ का पानी पहुंचने से खतरा मंडराने लगा है। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार यही रही तो रविवार तक पानी उपकेंद्र में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी। बता दें, उपकेंद्र अकसर बाढ़ की चपेट आ जाता है। इससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। पिछले साल लोगों ने दूसरी जगह उपकेंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...