बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित छात्र-छात्राओं को राहत देगा जेआरडी विवि चित्रकूट
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जगद्गुरु रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट ने मानवीय-दृष्टि अपनाते हुए छात्र-हित संबधित एक बड़ा निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर पाण्डेय ने कुलाधिपति एवं संत-शिरोमणि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की लोकहित तथा छात्र-हित की भावनाओं को साकार रूप देते हुए निर्णय लिया है कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को आवश्यक प्रमाणपत्र देने होंगे कि वे आपदा से प्रभावित हुए है। किसी शिक्षण संस्थान की तरफ से इस तरह की राहत की पहली बार घोषणा की गई है। इससे शिक्षार्थियों को राहत मिलेगी। गांव-गरीब नेटवर्क के संयोजक सलिल पाण्डेय ने कहा है कि इस तरह का कदम मानवीय-भाव रखने वाले हर स्तर के शिक्षण संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.