आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी तहसील क्षेत्र में गुरुवार को बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस पूर्वाभ्यास में विभिन्न आपदा परिदृश्यों में संबंधित विभागों की तैयारी, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया। तहसील के गांगेपुर (गांधीनगर) क्षेत्र में बाढ़ के दौरान नाव पलटने एवं नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। पुलिस, गोताखोरों एवं राहत-बचाव दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में ग्राम गांगेपुर में बाढ़ के कारण गांव के जलमग्न होने की स्थिति का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर बाढ़ शरणालय तक पहुं...