बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम ने तैयारियों को खंगाला
गंगापार, जून 11 -- बाढ़ आने के पहले बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम क्षेत्र के समहन गांव पहुंच मॉक ड्रिल किया। इससे पूर्व मेजा व कोरांव की संयुक्त टीम ग्राम पंचायत भवन समहन पर बैठक कर समहन, बलुहा, अमिलिया सहित विभिन्न गांवों के लोगों के साथ बैठक कर बाढ़ से कहां-कहां क्षति होती है, इसके लिए क्या उपाय किए जाने हैं, इसकी जानकारी ली। इस मौके पर उपस्थित रही एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, एसडीएम कोंरांव संदीप तिवारी, तहसीलदार कोंराव रोशनी सोलंकी, तहसीलदार मेजा प्रेम नारायण प्रजापति ने समहन गांव के प्रधान संतोष कुमार पटेल से बाढ़ से संबधित प्रभावित होने वाले गांवों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मौके पर उपस्थित रहे बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम से कहा कि वह अभी से तैयारी कर ले, बाढ़ के समय किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर रही स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.