मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी मानसून के दृष्टिगत बाढ़ संभावित क्षेत्रों के प्रभावी अनुश्रवण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जनपदीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बाढ़ बचाव की तैयारियों, संवेदनशील तटबंधों की मरम्मत और राहत कार्यों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय नाविकों की सूची अपडेट करने और गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखने पर विशेष बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि बाढ़ आने से पूर्व सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.