बाड़ के करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत
अयोध्या, मई 15 -- मवई। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शुकुल पुरवा मजरे बिहारा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद के मुताबिक संतोष यादव (55) पुत्र सालिक राम गुरुवार की सुबह खेत में काम करने गये थे। इसी दौरान खेत में लगी झटका मशीन के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जब वे काफी देर बाद घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें बुलाने खेत की तरफ गये। वहां पहुंचने पर देखा तो संतोष कुमार खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर ले गये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भेलसर चौकी पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.